छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कृतित्व कला दीर्घा में गुरुवार से रंगों और कल्पनाओं का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “कलावृद्धि–चित्रकला प्रदर्शनी” का आगाज बेहद भव्य तरीके से हुआ। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में सजी इस प्रदर्शनी ने पहले ही दिन शहर के कला प्रेमियों का दिल जीत लिया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन इनोवेशन फाउंडेशन की डीन प्रो.शिल्पा कायस्थ ने दीप जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की सराहना करते हुए कहा कि यहां केवल रंग नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और उनकी गहरी सोच दिखाई दे रही है। इन कृतियों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का जो तालमेल है, वह वाकई अद्भुत है। इस दौरान पूरा हॉल विद्यार्थियों की कलाकारी से जीवंत हो उठा। स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने युवा कलाकारों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का न सिर्फ कौशल निखरता है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यह मंच उन्हें अपनी सृजनात्मक दृष्टि को समाज के सामने रखने का अवसर देता है। प्रदर्शनी के क्युरेटर डॉ. मंतोष ने बताया कि इस शो में बीएफए तृतीय वर्ष के 12 छात्रों की करीब 20 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है। इनमें तरुण, समृद्धि, रिज़ा, इरम, प्रियंका, राहुल, समता, हसनैन, आस्तिक, अश्वनी, सामिया, काजल, श्रेयांशी और हिमांशी जैसे उभरते कलाकारों का काम आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
इस मौके पर डॉ. बप्पा माजी, विनय सिंह, तनीषा बधावन, डॉ. रणधीर सिंह, प्रिया मिश्रा और प्रियांशी सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। अगर आप भी कला के शौकीन हैं और इन युवा प्रतिभाओं के काम को देखना चाहते हैं, तो 7 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 5 बजे के बीच विश्वविद्यालय की कला दीर्घा में पहुंच सकते हैं।
https://ift.tt/yYfVOjF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply