हाथरस में CMO (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) ऑफिस की एक महिला क्लर्क को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ा। महिला क्लर्क ने इंटर्नशिप अलॉटमेंट के नाम पर युवक से 5000 रुपए मांगे थे। लेकिन, युवक ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दे दी। युवक ने ऑफिस में महिला क्लर्क को पैसे दिए। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम जब उसे पकड़कर साथ ले जाने लगी तो महिला क्लर्क ने कैमरा देखते ही कहा कि मुझे ये लोग बेवजह पकड़े लिए जा जा रहे। मैं तो उस लड़के को जानती भी नहीं। मुझे उसने वाट्सऐप पर मैसेज किया था। इसी बीच एंटी करप्शन टीम की महिला स्टाफ ने क्लर्क का हाथ पकड़ लिया। फिर उसे डांटते हुए गाड़ी में बैठने को कहा। अब पूरा मामला पढ़िए गिरफ्तार की गई महिला क्लर्क का नाम बबीता चौहान है। वह मूलरूप से आगरा की रहने वाली है। लेकिन, अभी हाथरस में आवास विकास कॉलोनी में रहती है। बबीता सीएमओ ऑफिस में 2019 से तैनात है। उसके पति आगरा में ही एक प्राइवेट कंपनी मैनेजर के पद पर तैनात हैं। CHC में तैनात होने वाले इंटर्न की तैनाती करने की जिम्मेदारी बबीता के ही पास है। बिना घूस इंटर्नशिप देने से इनकार कर रही थी
सिकंदराराऊ के रहने वाले प्रशांत परमार ने बी-फार्मा किया है। इसके बाद वह हाथरस सीएचसी में इंटर्नशिप के अलॉटमेंट के लिए बबीता के पास करीब 15 दिन से चक्कर लगा रहा था। लेकिन, बबीता इंटर्नशिप दिलाने के नाम पर प्रशांत से 5000 रुपए मांग रही थी। प्रशांत गरीब होने का हवाला देकर पैसे देने से इनकार कर रहा था। आरोप है कि बिना पैसे बबीता उसे इंटर्नशिप अलॉट नहीं कर रही थी। इससे परेशान प्रशांत परमार ने शनिवार को एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया। प्रशांत से सोमवार को बबीता चौहान से मिलकर उसको पैसे देने को कहा। पैसे टेबल पर रखवाए और कहा कि अब जाओ
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे प्रशांत सीएमओ ऑफिस के आरटीई मेडिकल बोर्ड वार्ड में पहुंचा। वहां बबीता चौहान ने प्रशांत से कहा कि पैसे टेबल पर रख दो और यहां से जाओ। इस दौरान एंटी करप्शन की टीम के सदस्य वार्ड के बाहर घूमते रहे। प्रशांत ने 500-500 नोट की गड्डी टेबल पर रख दी और बाहर चला आया। बाहर आते ही युवक ने किया इशारा
बाहर आते ही प्रशांत ने एंटी करप्शन टीम को अंदर जाने का इशारा किया। टीम ने अंदर जाकर बबीता को पैसों के साथ दबोच लिया। उससे पैसों को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वो कोई जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मी ने बबीता का हाथ पकड़ लिया और बाहर लेकर आई। उन्हें गाड़ी से महिला थाने ले जाया गया। वहां से निकलते समय बबीता कैमरा देखते ही अपनी सफाई देने लगी। लेकिन कांस्टेबल ने उन्हें फटकारते हुए गाड़ी में बैठा लिया। महिला थाने से ले जाकर उसे कोतवाली हाथरस गेट में रखा गया है। यहां बबीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया- महिला क्लर्क को 5000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। मंगलवार को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेजा जाएगा। ———————– ये खबर भी पढ़ें जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां, यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/iWklp9Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply