भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य (MLC) एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। सत्यपाल सैनी ने परिवार समेत सीएम योगी से भेंट की है। सत्यपाल सैनी वेस्ट यूपी में एक बड़े ओबीसी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। सैनी समाज में उनकी मजबूत पैठ है। बचपन से आरएसएस से जुड़े रहे सत्यपाल सैनी 2014 में संभल सीट जीतकर सुर्खियों में आए थे। सत्यपाल सैनी ने संभल सीट पर डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को हराकर इतिहास रचा था। इसके पहले या इसके बाद भाजपा कभी भी इस सीट को जीत नहीं सकी है। यूपी में मंत्रीमंडल विस्तार से पहले सत्यपाल सैनी की सीएम योगी से इस मुलाकात के तमाम राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सत्यपाल सिंह विवादों से दूर रहने वाले और पार्टी के कर्मठ सिपाही के रूप में पहचाने जाते हैं। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सत्यपाल सैनी को आने वाले मंत्रीमंडल विस्तार में एक मजबूत ओबीसी चेहरे के रूप में स्थान मिल सकता है। ताकि पार्टी वेस्ट यूपी में सैनी समाज को साध सके। दूसरे विकल्प के तौर पर वेस्ट यूपी संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चाएं हैं। यूं तो वेस्ट यूपी के तमाम नेता मंत्रीमंडल विस्तार में खुद की जगह बनाने की कवायद में जुटे हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर को किसी न किसी गुट का माना जाता है। सत्यपाल सैनी की छवि इस मामले में जुदा है। उन्होंने खुद को गुटबाजी से दूर रखा है। सत्यपाल को आरएसएस के कुछ नेताओं का विश्वासपात्र माना जाता है।
https://ift.tt/xwOtIRb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply