DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

CBI ने वाराणसी केनरा-बैंक मैनेजर शालिनी को दबोचा:दिल्ली में 85 लाख की बैंक साइबर ठगी केस, अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

वाराणसी में बुधवार दोपहर सीबीआई टीम पहुंचने के बाद बैंकों में हड़कंप मच गया। दिल्ली में साइबर ठगी के मामले में म्यूल अकाउंट की छानबीन के क्रम में सीबीआई ने चितईपुर स्थित केनरा बैंक की शाखा की प्रबंधक शालिनी सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने देर शाम शालिनी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रवींद्र कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड बनवाई गई। कोर्ट से 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक के लिए रिमांड मंजूर की गई। तय समय के अंदर बैंक प्रबंधक को दिल्ली की संबंधित कोर्ट में पेश करना होगा। पहले जानिए पूरा मामला सीबीआई नई दिल्ली ने 15 अप्रैल 2025 को साइबर ठगी के मामले में केस दर्ज किया था। जांच में पाया कि साइबर अपराधी डिजिटल माध्यमों से विज्ञापन देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।​​​​​​​ जांच में कई सरकारी एवं निजी बैंकों के कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। चितईपुर केनरा बैंक की शाखा प्रबंधक शालिनी सिंह की भूमिका भी मिली। इस पर सीबीआई टीम बुधवार को बैंक पहुंची और प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। विशेष अभियोजन अधिकारी श्याम सरोज दुबे ने रिमांड के पक्ष में तर्क रखे। 85 लाख फर्जी खाते खोले गए सीबीआई ने कोर्ट में दाखिल प्रपत्र में बताया है कि साइबर ठगी के मुकदमे की जांच के क्रम में पता चला कि देश भर में फैले विभिन्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों की कुल 743 शाखाएं हैं, जिनमें लगभग 85 लाख फर्जी खाते खोले गए हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बैंक खाता खोलते समय ग्राहक की उचित जांच नहीं की गई। संदिग्ध खाता से लेनदेन के आधार पर कुछ खातों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान बैंक अधिकारियों की ओर से कई नियमों का उल्लंघन किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी धोखाधड़ी की रकम को स्थानांतरित करने के लिए फर्जी खाते खोलने और संचालित करने में साइबर जालसाजों की मदद कर रहे हैं। बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति के खाते से पैसे निकालकर इन फर्जी खातों में ट्रांसफर करने में मदद की। बिचौलियों ने फर्जी खाते खोलने और उन्हें संचालित करने के लिए बैंकिंग प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत की।


https://ift.tt/TaRO8er

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *