DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

CAF जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी को मारी-गोली…मौत:हाथ को चीरते हुए गाल में फंसी बुलेट, UP का रहने वाला था, आरोपी जवान अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में CAF (Chhattisgarh Armed Force) के जवान ने थप्पड़ मारने पर साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोते वक्त जवान ने फायरिंग की है। जवान के हाथ को चीरते हुए गोली गाल में फंस गई। मामला गातापार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जबकि आरोपी आरक्षक का नाम अरविंद गौतम है। पुलिस ने अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। सर्विस राइफल जब्त कर लिया है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, रविवार की रात खाने खाने के बाद सभी जवान घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप में सो रहे थे। इसी बीच देर रात सोनवीर जाट और अरविंद गौतम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।सोनवीर जाट ने अरविंद गौतम को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान गुस्से में अरविंद गौतम ने सर्विस राइफल से सोनवीर जाट को गोली मार दी। गोली हाथ को चीरते हुए निकली और गाल में धंस गई। फायरिंग की आवाज सुनकर बाकी साथी जवान आनन-फानन में उठे।सोनवीर जाट खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। इसके बाद घायल जवान को सोमवार तड़के जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। CAF बटालियन कैंप के जवान बोले- दोनों के बीच दोस्ती थी वहीं वारदात के बाद घाघरा गांव स्थित CAF बटालियन कैंप के साथी जवानों ने बताया कि सोनवीर जाट और अरविंद गौतम दोस्त थे। साथ में ड्यूटी भी करते थे, लेकिन दोनों के बीच अचानक कैसे विवाद हुआ और ये वारदात हो गई, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। थप्पड़ मारने पर गोली चलाने की बात सामने आई- ASP एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि अरविंद गौतम रात में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान करीब रात 12 बजे उसने अपनी इंसास राइफल से एक राउंड फायरिंग की। अभी थप्पड़ मारने को लेकर विवाद सामने आया है। साथी जवानों से पूछताछ की जा रही है। एडिशनल एसपी ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल सर्विस राइफल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गातापार थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 4 दिन पहले BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को गोली मारी नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने 4 दिन पहले सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जवान का नाम सचिन कुमार है। जवान यूपी के बागपत जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पिछले कुछ समय से नारायणपुर के होरादी सुरक्षा कैंप में आरक्षक के पद पर तैनात था। जवान ने कैंप में ही ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। पढ़ें पूरी खबर… दंतेवाड़ा में यूपी के जवान ने की थी आत्महत्या इससे 2 महीने पहले, दंतेवाड़ा जिले में CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई थी। जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के जवान ने खुद को मारी थी गोली वहीं, 4 महीने पहले सुकमा में बिहार के रहने वाले CRPF के जवान ने ड्यूटी के दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल खुद को शूट कर लिया था। वह छुट्टी से कैंप लौटा था। आरक्षक शशि भूषण कुमार (31) ने शिविर में संतरी की ड्यूटी के दौरान लाइट मशीन गन (LMG) से खुद को गोली मारी थी। पढ़ें पूरी खबर… …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायगढ़ गोलीकांड…हेड-कॉन्स्टेबल की कनपटी पर मारी थी गोली:गले तक आया बुलेट, 2 साल पहले तलवार लेकर धमकाने पर आरोपी को हो चुकी है जेल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में RPF पोस्ट में गोलीकांड हुआ, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की मौत हो गई। उनके साथी हेड कॉन्स्टेबल कुमार सिंह लादेर ने कांच के दरवाजे के बाहर से तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे मिश्रा के गले के आर-पार गईं। फिर उसने दरवाजा खोलकर एक और गोली चलाई, जो दाईं आंख के पास से छूकर निकल गई। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/caZ7C6R

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *