DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

BSC की छात्रा ने किया सुसाइड:घर के बरामदे में मिला शव, मानसिक रूप से चल रही थी परेशान

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के यशोदा नगर में एक 24 वर्षीय युवती ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यशोदा नगर में रहने वाली युवती का शव घर के बरामदे में फांसी के फंदे से लटका मिला। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी हुई, घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ होगी। मृतका के पिता उमा शंकर ने बताया कि उनकी बेटी निहारिका ने बीएससी तक पढ़ाई की थी। करीब एक महीने पहले वह घर में गिर गई थी। इसके बाद से उसकी तबीयत और मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिवार में वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन थी। घटना के बाद मां सहित पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि परिजन युवती की मौत को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/5Y1Z3Du

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *