मुरादाबाद में शीतलहर और गिरते तापमान के बीच कुछ विद्यालयों द्वारा शीतकालीन अवकाश के बावजूद कक्षाएं संचालित करने की शिकायतें मिली हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जनपद में 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) विमलेश कुमार ने बताया कि अवकाश के दौरान भी कुछ विद्यालयों में कक्षाएं संचालित किए जाने की सूचनाएं प्रशासन को प्राप्त हुई थीं। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद यह आदेश जारी किया गया है। निर्देशों के अनुसार, जनपद के राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शिक्षण गतिविधि नहीं कराई जाएगी। BSA विमलेश कुमार ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन से इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि शीतलहर के दौरान बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
https://ift.tt/dxbZnW1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply