नोएडा के गोलचक्कर पर बनने वाला स्काईवॉक बिल्ट आपरेट एंड ट्रांसफर (बीओटी) के आधार पर बनाया जाएगा। इसके लिए एक फिर से टेंडर जारी किया गया है। 12 दिसंबर को बिड ओपन की जाएगी। लो कास्ट कंपनी का चयन किया जाएगा। निर्माण कार्य छह महीने में करना होगा। कंपनी को विज्ञापन को राइट्स दिया जाएगा। ताकि वो लागत निकाल सके। इसके निर्माण में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दिल्ली से हैवी ट्रैफिक नोएडा गोलचक्कर (सेक्टर-1,2,14,15) होकर जाता है। ज्यादा संख्या पैदल मुसाफिरों की होती है। पीक आवर में पैदल मुसाफिरों को दिक्कत होती है। इससे जाम लगता है। सड़क दुर्घटना न हो इसके लिए यहां स्काई वॉक बनाया जाएगा। ये स्काई वॉक सेक्टर-15, सेक्टर-03 और इंडियन ऑयल क्रासिंग को जोड़ते हुए बनेगा। लोग सड़क पार करने के लिए इस स्काई वॉक का प्रयोग करेंगे। स्काई वॉक में दोनों और स्वचालित सीढिय़ां बनाई जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए लिफ्ट भी रहेगी। इसके निर्माण में कितना खर्च आएगा डीपीआर बनने के बाद तय किया जाएगा। इसके बनने से नोएडा गोलचक्कर पर पैडिस्ट्रैन के कारण लगने वाला जाम समाप्त हो जाएगा। साथ ही यहां होने वाली दुर्घटनाएं भी कम हो जाएंगी।
https://ift.tt/1LuyeC2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply