कानपुर में भाजपा के ही छह पार्षदों ने अब महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का कहना है कि छह नहीं 60 पार्षद जल्द ही उनके साथ खड़े होंगे। इसके साथ ही कहा कि उनका लक्ष्य बंटी पांडेय मुक्त नगर निगम बनाना है। बंटी उर्फ अमित पांडेय महापौर प्रमिला पांडेय के बेटे हैं। इन सभी का आरोप है कि बंटी पांडेय ही नगर निगम चला रहे और भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। नगर निगम कानपुर में सदन के दौरान अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने वाले वार्ड 37 के पार्षद पवन गुप्ता और वार्ड-4 के पार्षद अंकित मौर्य को आगामी चार बैठकों से सस्पेंड कर दिया गया था। दोनों पार्षदों का कहना था कि उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर प्रमुखता से उठाया था। महापौर के खिलाफ एकजुट होने लगे BJP के पार्षद
इस वजह से उनकी आवाज दबाने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों को सस्पेंड कराने में पीछे महापौर का बेटा बंटी उर्फ अमित पांडेय का हाथ है। दोनों का आरोप है कि मेयर का बेटा ही पूरा नगर निगम चला रहा और भ्रष्टाचार कर रहा है। दोनों पार्षदों के साथ अब कानपुर के चार और भाजपा के पार्षद विकास जायसवाल, पार्षद लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडे, पार्षद हरि स्वरूप तिवारी निक्कू ने भी महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। इन सभी पार्षदों ने एकजुट होकर मंगलवार को महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन सभी ने मेयर और उनके बेटे अमित पांडेय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा कि जब तक नगर निगम को बंटी मुक्त नहीं करा देंगे विरोध जारी रहेगा। छह से 60 पार्षदों को एकजुट करने का लक्ष्य
कानपुर में दो से छह पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सभी पार्षदों ने दावा किया है कि अब जल्द ही छह से 60 पार्षद उनके साथ खड़े होंगे। सभी मेयर के बेटे के भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। इन सभी ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक मामले की शिकायत करने की बात भी कही है। जब तक मेयर का बेटा नगर निगम आना बंद नहीं करेगा और उसका नगर निगम के कामों में हस्ताक्षेप बंद नहीं होगा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
https://ift.tt/uIKYpUy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply