DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

BHU राजाराम छात्रावास के वार्डन पर भेदभावपूर्ण करवाई का आरोप:मेस के CCTV वायरल होने पर छात्र नाराज, कुलपति को लिखा पत्र

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रूइया हॉस्टल से बिरला हॉस्टल को जोड़ने वाले मार्ग पर प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की तैनाती की गई। इसके साथ ही बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी हॉस्टलों के बाहर निगरानी करती नजर आई। राजाराम हॉस्टल के छात्र अमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छात्र आदर्श कुमार सहित प्रभाशंकर पटेल, आकाश कश्यप, प्रेम और प्रत्यूश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अमित कुमार के दोस्तों ने बताया कि वार्डन के भेदभावपूर्ण करवाई के कारण वह चक्कर खाकर गिर गया जिसके बाद उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वार्डन पर भेदभावपूर्ण करवाई का आरोप अमित कुमार ने राजाराम हॉस्टल के वार्डेन पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने सामाजिक विज्ञान संकाय के प्रमुख को लिखित शिकायत दी है। शिकायत पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, बीएचयू के कुलपति, चीफ प्रॉक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले रूइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच भी मारपीट की घटना सामने आई थी। इसके बाद दो दिन पूर्व राजाराम हॉस्टल में भी छात्रों के बीच झड़प हुई। एक के बाद एक हॉस्टलों में हुई इन घटनाओं से विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बन गया है। विश्वविद्यालय में शांति है, संकाय प्रमुख कर रहे जांच चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने बताया कि छात्रों की मारपीट सहित सभी संबंधित मामलों की जांच संबंधित संकाय प्रमुखों से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसे विश्वविद्यालय की स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर का माहौल शांतिपूर्ण है।


https://ift.tt/MGaBH8P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *