काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल परिसर में आज एक छोटी आगजनी की घटना संज्ञान में आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के बाथरूम क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिगरेट पीकर जलती अवस्था में फेंक दिए जाने के कारण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन एवं सुरक्षा कर्मी तत्काल सक्रिय हो गए। मौके पर उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों (Fire Extinguishers) की सहायता से सुरक्षा गार्डों द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आग पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है तथा अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा परिसर में धूम्रपान निषेध नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
https://ift.tt/BjNiwY2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply