DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

9 साल की बच्ची से छेड़खानी पर 6 साल कैद:माता-पिता के काम पर जाने के बाद घर पर अकेली थी, पड़ोसियों ने पकड़ कर पीटा था

बर्रा में घर में घुसकर 9 साल की बच्ची से छेड़खानी करने वाले पड़ोसी को एडीजे–3 रश्मि सिंह की कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनाई। वर्ष 2020 में दोषी युवक ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया था, जब बच्ची के माता–पिता काम पर गए थे। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने युवक को पीटकर पुलिस के हवाले किया था। बर्रा–8 निवासी पीड़ित पिता ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 27 सितंबर 2020 को वह रतनलाल नगर स्थित बंगले में ड्यूटी पर गया था। वहीं पत्नी घरों में साफ सफाई के काम से गई हुई थी। इस दौरान उनकी 9 साल की बेटी घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले मेंं रहने वाला हरनाम सिंह नशे में धुत होकर घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। शोरगुल सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर उसे बर्रा पुलिस को सौंप दिया था। मामला एडीजे–3 रश्मि सिंह की कोर्ट में ट्रायल पर था। अभियोजन की ओर से मामले में 6 गवाह कोर्ट में पेश हुए। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी हरनाम को दोषी करार देते हुए 6 साल कैद व 30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।


https://ift.tt/xDfjrpg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *