आगरा में चल रही जेरियाट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया की नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्रांड एंबेसडर का कहना है कि जितनी जल्दी अपनी हेल्थ के लिए लोग सचेत हो जाएंगे। उतना ही वो स्वस्थ रहेंगे। कोची के डॉ. अनिल अग्रवाल की उम्र 71 है, लेकिन बायोलॉजिकल उम्र 35 साल है। उन्होंने अपनी दिनचर्या से खुद को कैसे फिट रखा है, इस पर उन्होंने जानकारी दी। डॉ. अनिल अग्रवाल के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का एक रिकॉर्ड भी है। उन्होंने बताया कि वो पूरी तरह से वीगन है। उनका कहना है कि लोग खुद को बुजुर्ग मानना शुरू कर देते हैं, इसलिए वो बीमार हो जाते हैं। वे कहते हैं कि मैं सुबह तीन बजे से 9:30 तक व्यायाम, योगा करता हूं। बैलेंस डाइट लेता हूं। रात 8 बजे सो जाता हूं
शाम को 5:30 बजे के बाद काम नहीं करता हूं। रात 8 बजे सो जाता हूं। वे कहते हैं कि युवा ऐसी लाइफस्टाइल में उलझे हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि वो अपनी सेहत के साथ खेल रहे हैं। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शराब, तंबाकू से दूरी रखें। खुद से प्यार करें, खुद पर ध्यान दें। व्यायाम, योगा, टहलना, बैलेंस डाइट ही स्वस्थ रहने के टिप्स हैं। ताजी फल-सब्जियों का ज्यादा सेवन करते हैं
उन्होंने बताया कि वो गेंहूं की रोटी नहीं खाते। ताजी फल-सब्जियों का ज्यादा सेवन करते हैं। पंप किन सीड से लेकर तमाम नट्स खाते हैं। जिससे उनके शरीर को पूरा पोषण मिल जाता है। वे कहते हैं कि प्रोटीन के लिए मैं सत्तू हर रोज सुबह नारियल पानी में घोलकर पीता हूं। दोपहर में दो-तीन कटोरी दाल पीता हूं। बच्चों की तरह बुजुर्गों को भी लगे वैक्सीनेशन
सोसाइटी के फाउंडर मेंबर्स में से एक डॉ. ओपी शर्मा का कहना है कि जिस तरह छोटे बच्चों को वैक्सीनेशन लगाई जाती है। उसी तरह बुजुर्गों को भी पांच मुख्य बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीनेशन लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी की कई योजनाएं हैं, जिनका बुजुर्गों को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि 40-45 साल की उम्र से ही अपनी सेहत को लेकर सजग हो जाएं। पूरी बॉडी का चेकअप कराएं, जो बीमारी सामने आएं उसे दूर करने में लग जाएं। डॉ. शर्मा ने पैसा बचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर जोर देना चाहिए। अपने साथ के लोगों के साथ ग्रुप बनाएं।
https://ift.tt/R9Vxw0M
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply