विश्वमांगल्य सभा द्वारा अवध प्रांत का प्रांतीय अधिवेशन 7 व 8 फरवरी को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित होगा। यह अधिवेशन श्रीरामवल्लभा कुंज, जानकी घाट, श्री वेदांती जी के स्थान के निकट, बड़े हनुमान जी के स्थल पर संपन्न होगा। देश के प्रतिष्ठित विद्वानों, दूरदर्शी चिंतकों और प्रभावशाली वक्ताओं का मार्गदर्शन इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति के जागरण और भारतीय संस्कृति के उत्थान पर विशेष फोकस करना है।इसमें देश के प्रतिष्ठित विद्वानों, दूरदर्शी चिंतकों और प्रभावशाली वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।साथ ही भारतीय जीवन-शैली पर आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शनी और सत्कर्मियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक स्वांत रंजन, भगवती बलदेव, और अन्य प्रमुख अतिथि शामिल रहेंगे। आयोजकों ने मातृशक्ति, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
https://ift.tt/pILscuk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply