DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

7-8 फरवरी को होगी CTET परीक्षा:140 शहरों में होगा एग्जाम, दो शिफ्टों में कराई जाएगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 21वें संस्करण के आयोजन में बड़ा बदलाव किया है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए अब यह परीक्षा एक दिन के बजाय दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। सोमवार को जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा अब 7 और 8 फरवरी को देश के 140 शहरों में संपन्न होगी। ​बढ़ाए गए परीक्षा केंद्र और शहर इससे पहले सीबीएसई ने 25 नवंबर 2025 को जारी नोटिस में परीक्षा के लिए 132 शहर और 8 फरवरी की तारीख तय की थी। बोर्ड के अनुसार उम्मीदवारों के बढ़ते आवेदनों को देखते हुए अब 8 अतिरिक्त शहरों को शामिल किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुगमता हो। ​दो शिफ्टों में होगी परीक्षा दोनों दिन परीक्षा का आयोजन दो पालियों (शिफ्ट) में किया जाएगा। ​एडमिट कार्ड के अनुसार ही मिलेगा प्रवेश सीबीएसई के निदेशक (CTET) ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर आवंटित तिथि और समय का विशेष ध्यान रखें। बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र या तिथि बदलने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही परीक्षार्थियों को समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


https://ift.tt/xPaB10E

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *