बहराइच जिले के नानपारा इलाके में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान खौलते दूध का भगोना गिरने से सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे की पहचान हर्षित के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना रूपईडीहा थाना क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र वर्मा के बेटे हर्षित के साथ हुई। हर्षित अपने परिवार के साथ नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान ही उस पर खौलते दूध से भरा भगौना गिर गया। इस दुर्घटना में हर्षित का पेट और पैर बुरी तरह झुलस गए। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हर्षित को बर्न वॉर्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
https://ift.tt/3QTtf75
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply