गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में 30 नवंबर को एक 35 वर्षीय महिला का अधजला शव मिला था। रेतवागाड़ा गांव के पास सुनसान जगह पर मिले इस शव की पहचान 65 दिन बाद भी नहीं हो पाई है। 65 दिन बीत जाने के बाद पुलिस अभी तक इस हत्याकांड का खुलासा करने में नाकाम रही है। महिला की पहचान के लिए धानेपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सभी थानों में उसके पायल और चप्पल की तस्वीरें भेजी थीं। पहचान न होने पर अब उसके आधे हाथ और पैर की तस्वीरें भी रिमाइंडर के तौर पर भेजी गई हैं। पूर्ण रूप से जले हुए शव और शरीर के अंगों के कारण पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस टीमों ने अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और 200 से अधिक गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ की है। चप्पल बनाने वाली कंपनी से भी पुलिस ने पूछताछ की तो उसके द्वारा बहराइच गोंडा और बलरामपुर में चप्पल भेजे जाने की बात कही गई। जिसके बाद वहां पर भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर के पूछताछ की लेकिन वहां पर भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। धानेपुर थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि महिला की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और कई पुलिस टीमें इस काम में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी मदद ली जा रही है और जल्द ही अज्ञात महिला की पहचान कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा, हालांकि आंशिक रूप से जले अंगों के कारण पहचान में काफी मुश्किलें आ रही हैं। सर्विलांस टीमों को भी पूरी घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/MbnLIVw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply