प्रयागराज के संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) कार्यालय परिसर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रांसपोर्टर धरने पर बैठ गया। ट्रांसपोर्टर ने परिवहन विभाग के एक अफसर व कर्मचारी पर अवैध वसूली, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टर प्रणेश कुमार अग्निहोत्री, निवासी फतेहपुर ने आरोप लगाया कि उनकी ट्रक को गलत तरीके से रोका गया और पहले 64 हजार रुपये की अवैध मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो अधिकारियों ने 1 लाख 4 हजार रुपये का चालान ठोक दिया। अंडरलोड वाहन को बताया ओवरलोड
प्राणेश का कहना है कि उनकी गाड़ी अंडरलोड थी, इसके बावजूद जबरन रास्ते में रोकी गई। आरोप है कि मौके पर मौजूद प्रवर्तन के एक अफसर की मौजूदगी में उनके गार्ड ने चालक से कांटा पर्ची छीन ली और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। इसके बाद बिना दोबारा वजन कराए ही 1 लाख 16 हजार रुपये का चालान यह कहते हुए काट दिया गया कि वाहन ओवरलोड है। गाली-गलौज और ट्रक जलाने की धमकी का आरोप
ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के प्रवर्तन से जुड़े एक अधिकारी के गार्ड विनोद भट्ट ने न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि ट्रक में आग लगाने की धमकी भी दी। इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी आहत हैं। अधिकारी नहीं मिले, मजबूरी में अनशन
प्राणेश ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने उनसे मिलने की जहमत नहीं उठाई। लगातार अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने कार्यालय परिसर में अनशन शुरू कर दिया। अधिकारी बोले
मामले में आरटीओ प्रशासन हिमेश तिवारी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला प्रवर्तन से जुड़ा हुआ है और इस पर प्रवर्तन विभाग के अधिकारी ही सही जानकारी दे सकते हैं। वहीं, आरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार गुप्ता से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
https://ift.tt/7bYSuKs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply