झांसी में एक लुटेरा दूल्हा सामने आया है। उसने 6 साल में 3 शादियां कीं। हर बार दहेज में मिली नकदी और गहने लेकर वह पत्नियों को घर से निकाल देता था। चौथी शादी की भनक लगते ही उसकी तीनों पत्नियां एसएसपी ऑफिस पहुंच गईं। तीनों पत्नियों का आरोप है कि युवक ने झांसा देकर एक के बाद एक उनसे शादी की। हर शादी के बाद उनके गहने और रुपए हड़प लिए और फिर उन्हें घर से निकाल दिया। तीसरी पत्नी से आरोपी का एक बच्चा भी है। गुरुवार को तीनों पत्नियों ने पुलिस कप्तान से लुटेरे दूल्हे की शिकायत की। साथ ही चौथी शादी रोकने की मांग की। मामला बबीना थाना क्षेत्र का है। ससुर बोला- बेटे को तलाक दे दो… पहली पत्नी ने कहा- मैं ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली हूं। उसकी शादी ललितपुर जिले के लिधोरा गांव के रहने वाले सुनील से 2019 में हुई थी। उसके पिता रेलवे में गैंगमेन हैं। दहेज में 8 लाख रुपए कैश, जेवर आदि दिए थे। शादी के कुछ महीने बाद ही सुनील और दहेज की मांग करने लगा। फिर उसने दहेज के लिए मायके भेज दिया। कुछ दिनों बाद उसने तलाक का नोटिस भेजा। फिर उसके पिता आए और बोले कि उनके बेटे को तलाक दे दो। युवती ने बताया कि उससे शादी के बाद पति ने दो अन्य युवतियों से भी शादी की। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। मैंने कोर्ट में केस कर रखा है। मामला अभी कोर्ट में है। पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी की पहली पत्नी से शादी के दो साल बाद युवक ने ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र की रहने वाली एक दूसरी युवती से शादी की। दूसरी पत्नी ने बताया कि उसकी शादी सुनील से 2021 में हुई थी। परिवार ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी बाद वह सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल मांगने लगा। दहेज के लिए मारपीट करने लगा और कुछ ही महीने में घर से निकाल दिया। दूसरी पत्नी ने बताया कि जखौरा थाने में उसकी शिकायत भी की। इसके बाद मेरे घरवाले मुझे मायके ले गए। ससुरालवाले वापस लेने नहीं आए। कहा कि तलाक दे दो। सुनील से मेरी शादी उसके घरवालों ने पहली शादी की बात छुपाकर की थी। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है। पहली पत्नी ने केस कर रखा है। तीसरी पत्नी को भी घर से निकाला एसएसपी ऑफिस पहुंची आरोपी युवक की तीसरी पत्नी ने कहा- मैं झांसी के बबीना क्षेत्र की रहने वाली हूं। मेरी शादी 2023 में सुनील से हुई थी। हमारे घरवालों ने शादी में लगभग 8 लाख रुपए और जेवर आदि सामान दिया था। शादी के बाद पता चला कि सुनील पहले से दो शादियां कर चुका है। ये बात मुझसे छिपाई गई थी। शादी के कुछ महीने बाद मैं गर्भवती हो गई। वह दहेज के लिए मारपीट करता था। जब मैं 3 महीने की गर्भवती थी तो मारपीट की। दहेज के लिए घर से निकाल दिया। इस हालत में मेरे मायके वाले मुझे घर लेकर आए। मैंने एक बेटी केा जन्म दिया। लेकिन पति मुझे अपने घर रखने को तैयार नहीं। अब वो चौथी शादी करने जा रहा है। इसलिए मैंने पति की पहली और दूसरी पत्नी को बुलाया। हम तीनों पत्नियां गुरुवार को एसएसपी ऑफिस गए। सुनील की धोखेबाजी की दास्तान सुनाई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस बोली-आरोपी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि तीनों पत्नियां थाने में आई थी। तीसरी नंबर की पत्नी ने शिकायत दी है। आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। —————– यह खबर भी पढ़ें… मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल
जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/e0rDI3K
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply