उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपराध जगत में सक्रिय लूट–छिनैती गिरोह के एक बड़े सदस्य हिमांशु उर्फ सचिन शुक्ला को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50,000 का इनाम घोषित था। वह पिछले करीब 2 वर्ष से पुलिस की पकड़ से दूर था। गिरफ्तारी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित मिश्रा भवन चौराहा से दोपहर 3 बजे की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ प्रयागराज फील्ड यूनिट ने अभिसूचना अभियान चलाया। पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जयप्रकाश राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सूचना मिली कि लूट के मामले में वांछित हिमांशु दिल्ली भागने की फिराक में सिविल लाइंस क्षेत्र में मौजूद है, जिसके बाद उपनिरीक्षक विनय तिवारी और टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। कौन है हिमांशु उर्फ सचिन शुक्ला गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु शुक्ला पुत्र रमेश चंद्र शुक्ला, निवासी शुक्ला का पुरवा, थाना बाघराय, प्रतापगढ़ बताया गया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसका एक संगठित गिरोह है जो राहगीरों के साथ मारपीट, लूट और छिनैती की घटनाएं करता है। गिरोह का सरगना उसका बहनोई धीरज मिश्रा है, जिसे 2022 में एक लूट की घटना के दौरान लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। हिमांशु ने कबूला कि वह पूर्व में प्रतापगढ़ जेल में 5–6 माह निरुद्ध रहा। जेल से निकलते ही उसने फिर गिरोह के साथ लूटपाट शुरू कर दी। 11 जून 2022 को नवाबगंज थाना क्षेत्र में जैद खान नामक युवक को निशाना बनाया गया था। जहाँ टिकरी पेट्रोल पंप के पास जबरन रोककर लूट की गई। घटना के बाद हिमांशु फरार होकर दिल्ली चला गया और होटल में वेटर का काम करने लगा। दिल्ली भागने की योजना बना रहा था हाल ही में घर लौटने पर उसे जानकारी मिली कि उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित है, जिसके बाद वह मित्र से संपर्क कर दोबारा दिल्ली भागने की योजना बना रहा था, लेकिन STF ने पहले ही दबोच लिया। अभियुक्त को थाना नवाबगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 331/2022 धारा 392 भादवि में दाखिल कर दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।
https://ift.tt/5hGlFEn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply