झांसी में बेकाबू पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार दो बहनों और पति को रौंद दिया। टक्कर के बाद एक महिला की साड़ी पिकअप में फंस गई। पिकअप उसे लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। यह देख ड्राइवर ने यू-टर्न लिया तो पिकअप का टायर महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे सिर के चीथड़े उड़ गए और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने 12 किलोमीटर तक पीछा कर पिकअप और ड्राइवर को पकड़ लिया। हादसे में घायल महिला के पति और बहन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाइवे पर डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ है। जीजा के घर जा रही थी महिला मृतका की पहचान मोहिनी देवी (42) पत्नी हरिओम पटेल था। वह टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के पुछी गांव की रहने वाली थी। मृतका के भाई जितेंद्र पटेल ने बताया- मेरी बहन मोहिनी रविवार को अपने पति हरिओम पटेल के साथ बाइक से जीजा के घर खैलार गांव जा रही थी। साथ में छोटी बहन निधी पटेल भी थी। जब वे बड़ागांव में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बहन मोहिनी, जीजा हरिओम और निधी सड़क पर गिर गए। इस दौरान मोहिनी की साड़़ी पिकअप में फंस गई। ड्राइवर ने घबराकर पिकअप दौड़ा दी। इस दौरान पिकअप करीब 25 से 50 मीटर तक बहन को घसीटते हुए ले गया। जब उसने साइड मिरर से देखा तो यू-टर्न लिया। इस दौरान पिकअप का पहिया बहन मोहिनी के सिर के ऊपर से निकल आए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोहिनी के पति हरिओम पटेल और बहन निधी घायल हैं। 12 किलोमीटर दूर पकड़ी पिकअप जितेंद्र ने आगे बताया- यू टर्न लेने के बाद आरोपी ड्राइवर पिकअप को लेकर कानपुर की तरफ भाग गया। इस दौरान लोगों ने जीजा की बाइक पहचान ली। तब उन्होंने पिकअप का पीछा किया। लगभग 12 किलोमीटर दूर चिरगांव के पास पिकअप और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में मोहिनी के सिर बुरी तरह कुचल गया। इस वजह उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहनोई जेल में बंद हैं मोहिनी के बहनोई संतोष निरंजन पीडब्ल्यूडी में क्लर्क थे। पिछले दिनों एंटी करप्शन टीम ने उसको रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। अब वह जेल में बंद है। संतोष का परिवार खैलार गांव में रहता है। घटना के बाद मोहिनी परिवार के साथ खैलार गांव जा रही थी। मोहिनी की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मोहिनी की दो बेटी शिखा (20) और सरिता (17) है। जबकि एक बेटा जयहिंद (15) है। शिखा की शादी हो चुकी है। जबकि सरिता और जयहिंद पढ़ते हैं। पति हरिओम पटेल खेती किसानी करते हैं। बड़ागांव पुलिस का कहना है कि सोमवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/X31Wj0U
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply