यूपी के नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 27 दिसंबर को पहली बार आगरा आ रहे हैं। उनके स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है। जिले में 40 से अधिक जगहों पर उनका स्वागत होगा। इसके साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ब्रजक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। जिसमें लगभग 400 लोग भाग लेंगे।
वे मथुरा से आगरा आएंगे। इस दौरान आगरा जिले की सीमा शुरू होते ही उनका स्वागत शुरू हो जाएगा। सिकंदरा चौराहा से पहले जिले की टीम विभिन्न जगहों पर स्वागत करेगी। इसके साथ बाद महानगर की टीम लभग 25 जगहों स्वागत करेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से लेकर विधायक और संगठन के पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर उपस्थिति रहेंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपाइयों ने पूरे मार्ग को होर्डिंग से पाट दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर लगभग 2.15 बजे आगरा आएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह में भाग लेने के बाद शाम लगभग 4 बजे प्रतापपुरा स्थित रमायना मैरिज होम में पहुंचेंगे, जहां वे बैठक करेंगे। बैठक में ये रहेंगे मौजूद
ब्रजक्षेत्र के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, एमएलसी, ब्रजक्षेत्र टीम के पदाधिकारी, ब्रजक्षेत्र के जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे। यहां होगा स्वागत
सिकंदरा चौराहा, कारगिल चौराहा, लक्ष्मी पैलेस मैरिज होम, बोदला चौराहा, मारुति एस्टेट चौराहा, पांडव नगर, साकेत कॉलोनी चौराहा, वाल्मीकि वाटिका, धाकरान चौराहा, प्रातपपुरा चौराहा आदि जगहों पर स्वागत होगा। संगठनात्मक विस्तार पर होगी चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार आगरा आ रहे हैं। आने वाले दिनों में संगठन का विस्तार भी होना है। प्रदेश की टीम से लेकर ब्रजक्षेत्र और जिला-महानगर में विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्त होने हैं। ऐसे में इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा कर सकते हैं।
https://ift.tt/BZjc8pb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply