DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

4 दिसंबर को शादी…4 जनवरी को जश्न…सुबह मिली लाश:उन्राव में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने कहा-हत्या है

शादी को एक महीना ही पूरे हुए थे। रात में मंथिवर्सरी (एक माह पूरा होने का जश्न) मनाया गया। लेकिन, सुबह विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। मामला उन्नाव के दही थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे विवाहिता का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुल्हन के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शव फंदे से जरूर लटक रहा था, लेकिन पैर जमीन पर था। ऐसे में फांसी लगाने से जान कैसे जा सकती है। अब मायके वालों के इन्हीं सवालों को पुलिस ने अपने दिमाग में बैठा लिया है। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सुसराल वालों से पूछताछ चल रही है। सवालों के जवाब के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह है पूरा मामला लड़के के परिवार वालों ने बताया कि रविवार की शाम घर में 26 वर्षीय सूरज सिंह और 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा की शादी के एक माह पूरे होने पर सालगिरह मनाई गई थी। जिस दौरा पार्टी में स्वेच्छा और सूरज खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे। जिसके बाद आज सुबह जब सूरज जगह तो उसकी पत्नी कमरे के पंखे से लटकी मिली। 4 दिसंबर को हुआ था प्रेम विवाह मृतका की पहचान 24 वर्षीय स्वेच्छा वर्मा के रूप में हुई है। स्वेच्छा के पिता मनोज वर्मा का निधन कोरोना काल में हो चुका था। परिवार के अनुसार स्वेच्छा की शादी एक माह पूर्व 4 दिसंबर को सूरज सिंह से हुई थी। यह प्रेम विवाह बताया जा रहा है, जिसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल थे। हालांकि, परिजनों का कहना है कि लड़के का परिवार इस शादी के पक्ष में नहीं था। मृतका के बाबा ने जताई हत्या की आशंका स्वेच्छा के बाबा प्रेम नारायण वर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में दामाद सूरज सिंह और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शव की स्थिति संदिग्ध थी और इस आधार पर वे इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या मान रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही स्वेच्छा पर दहेज को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, घटना से दो-तीन दिन पहले ही करीब पांच लाख रुपए के जेवरात दिए गए थे। परिजनों ने बताया कि 4 दिसंबर को स्वेच्छा की किसी अन्य युवक से सगाई तय थी, जिससे स्वेच्छा मानसिक तनाव में थी। बाद में सूरज सिंह ने दूल्हा पक्ष को जानकारी देकर सगाई तुड़वा दी। इसके बाद उसी दिन दोनों की शादी करा दी गई। पुलिस को खोजने हैं इन सवालों के जवाब मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। – ज्ञानेंद्र सिंह, दही थाना प्रभारी


https://ift.tt/kr5NDI6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *