DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

33 दुकानदारों ने DM को लिखा-पाथ-वे से दिक्कत हो रही:ये सौंदर्यीकरण नहीं, बर्बादीकरण हो रहा, पढ़िए दुकानदार क्या चाहते हैं

वाराणसी के गोलघर कचहरी स्थित नगर निगम मार्केट के 33 दुकानदारों ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। यह शिकायत नगर निगम द्वारा निगम मार्केट के सामने बने पाथ-वे से होने वाली दिक्कतों की संबंध में हैं। नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के लिए पाथवे बनवाया है लेकिन अब यह पाथवे ही परेशानी का कारण बना हुआ है। दुकानदारों की माने तो सरकार विकास कार्य करा रहा है पर सौंदर्यीकरण के नाम पर यहां बर्बादीकरण किया जा रहा है। निगम मार्केट, गोलघर कचहरी पर पाथवे बनने से क्या समस्या है और डीएम को किस तरह का शिकायती पत्र यहां के दुकानदारों ने भेजा है। इसपर दैनिक भास्कर ने दुकानदारों और कार्य करवा रहे सुपरवाइजर से बात की। पढ़िए रिपोर्ट… देखिये नगर निगम मार्केट गोलघर कचहरी की तीन तस्वीरें… सबसे पहले जानिए दुकानदारों ने क्या बताया और उनकी समस्या क्या है ? साल भर में नहीं बन पायी सड़क नगर निगम मार्केट के दुकानदार नागेश मौर्या फोटो स्टेट का काम करते हैं। नागेश ने बताया- पिछले 12 महीने से विकास के नाम पर दुकान के सामने तोड़फोड़ और सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य होता रहा। हाल ही में पाथवे का कार्य शुरू हुआ तो नगर निगम के कार्यदायी संस्था ने यह पाथवे दुकानों से 15-15 इंच ऊपर बना दिया है। जिससे दुकानें गड्ढे में चली गयी हैं। बारिश में होगा नुकसान, कैसे होगी भरपाई नागेश मौर्या ने कहा – बारिश में सबसे अधिक दिक्कत होगी, क्योंकि दुकान नीचे होने से बरसात का पानी दुकान में आएगा और उससे हमारी फोटो स्टेट मधिन भी खराब होगी। ऐसे में नगर निगम को सोचना चाहिए। हमारी दुकान नीचे हो जाएगी तो उसे सही कौन कराएगा। 30 साल पहले हमने इसकी रजिस्ट्री कराई थी। अब हम दोबारा इसकी मरम्मत कराएं। इसे ऊपर कराएं उसका पैसा हमें कौन देगा। उजाड़ने का काम कर रहा निगम इसी मार्केट में चाट की दुकान चलाने वाले सोनू गुप्ता ने बताया – हमारी कचहरी चौराहे पर चाट की दुकान है। नगर निगम यहां विकास कर रहा है। अच्छी बात है पर इस विकास से जो चबूतरा हमारी दुकानों के सामने बनाया गया है पाथवे का उससे हमारी दुकानें नीची हो गई है। भविष्य में काफी समस्या होगी। अभी यहां पेड़-पौधा भी निगम लगाएगा पर उससे कस्टमर आएंगे नहीं वापस लौट जाएंगे। हमारी बस यही विनती है कि आप ने ही बसाया है आप ही उजाड़िये मत। ये उजाड़ने का काम है। बहुत होगी समस्या, खराब होगा फर्नीचर इसी मार्केट में पवार ऑप्टिक्स के नाम पर दुकान चलाने वाले इरफान अहमद ने कहा – नगर निगम हमें बसा रहा है लेकिन विकास के लिए हमें उजाड़ने की तैयारी कर ले रहा है। यहां पाथवे बनाकर सड़क ऊंची कर दी गई है। इससे आने जाने में कस्टमर को दिक्कत होगी। साथ ही बारिश में पानी अंदर की तरफ आएगा। पानी की स्मेल कई दिनों तक रहती है। ऐसे में कस्टमर को दिक्कत होगी। इसलिए यही विनती है कि इसे नीचा कर दिया जाए। हमने नगर आयुक्त और डीएम साहब को पत्रक दिया है पर कोई सुनवाई नहीं चल रही है। सौंदर्यीकरण के चक्कर में हो रहा बर्बादीकरण दुकानदार बृजेश गुप्ता ने बताया – नगर निगम ने ही हमें यहां दुकानें आवंटित की है। नगर निगम यहां सौन्दर्यकरण का कार्य कर रहा है यह भी अच्छी चीज है। लेकिन सौंदर्यीकरण के चक्कर में बर्बादी करण न करें। यह वही प्रतीत हो रहा है। बारिश में पानी हमारी दूकान में जाएगा। ऐसे में हमें दुकान ऊंची करवानी पड़ रही है। शटर करवा रहे हैं। जिसमें हमारा पैसा खर्च हो। हम अधिकारियों से कह रहे पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पढ़िए वो लेटर जिसे दुकानदारों ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को ऑनलाइन भेजा है ?… नगर निगम गोलघर कचहरी के कटरे के दुकानदारों ने इस पाथवे के ऊंचे बनने को लेकर और अन्य समस्याओं के साथ जिलाधिकारी को एक पत्र ऑनलाइन माध्यम से पोस्ट किया है। इस लैटर में उन्होंने अपनी सभी समस्याएं गिनाते हुए लिखा है कि – हम सभी दुकानदार के आवागमन एवं व्यवसाय करने में अत्यधिक परेशानी हो रही हैं। कचहरी के नजदीक स्थित नगर निगम मार्केट बनायी गयी वहां पर अजय बिल्डर्स इंजीनियर्स कन्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड, लखनऊ निर्माण एजेन्सी का टेंडर को नगर निगम के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। टेंडर स्वीकृत करने के समय निर्धारित समयावधि में कार्य सम्पन्न न कराकर निर्माण एजेन्सी द्वारा समयसीमा पूरी होने के बाद भी गुणवत्ता एवं मानक विहीन कार्य कराया जा रहा है। इंटरलाकिंग के पूर्व मात्र सफेद बालू बिना सीमेन्ट के उपयोग हो रहा है जिससे हम व्यवसायियों में काफी रोष है। घटिया मानक विहीन कार्य होने के फलस्वरूप इंटरलाकिंग की ईंट कार्य समाप्ति के पूर्व ही उखड़ने लगी है। के द्वारा कार्य कराया गया है तय समय में कार्य नहीं पूर्ण किया गया जिससे आवागमन एवं मार्केट के लोगों के व्यवसाय पर बहुत ही खराब प्रभाव पड़ रहा है। जब हम सभी लोगों के द्वारा कार्य अच्छी गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूर्ण करने के लिए पत्राचार किया गया। तो उक्त कम्पनी के ठेकेदार नाराज पूरे मार्केट में ऐसा कार्य करा रही है। जिससे दुकानदारों की दुकान के सामने बने फुटपाथ को इतना ऊंचा करके बना रहे है कि पूर्व से निर्मित नगर निगम की दुकान फुटपाथ के नीचे हो जा रहा है। और सड़क से लगभग 1.5 फीट ऊंचा फुटपाथ बन जा रहा है। जिससे वर्षा के दिनों में सारा पानी दुकान के अन्दर आ जायेगा और दुकानों की क्षति के साथ ही साथ आर्थिक क्षति एवं बारिश के दिनों में बिमारियों का प्रकोप भी बढ़ जायेगा की सम्भावना अत्यधिक बढ़ जायेगी। ऐसे में आप से निवेदन है कि उक्त कम्पनी के द्वारा बनायी जा रही सड़क के कार्य की जांच किसी अन्य मण्डलीय अभियंता की तकनिकी टीम से कराने। कार्य को गुणवत्ता पूर्ण कराने एवं फुटपाथ को सड़क के बराबर जैसे पूर्व में बना हुआ था। वैसी स्थिति में बनाये जाने का निर्देश देने की कृपा करें।
अब जानिए अजय बिल्डर्स इंजीनियर्स कन्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड, लखनऊ के सुपरवाइजर ने क्या कहा ?… स्टॉर्म वाटर के लिए बनायी गयी व्यवस्था इस संबंध में अजय बिल्डर्स इंजीनियर्स कन्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड, लखनऊ के सुपरवाइजर रविशंकर मिश्रा से बात की गयी। उन्होंने बताया – जो हमारा रोड के किनारे स्ट्रोम वाटर का पाइप पड़ा है। वह बारिश के पानी को निकालने के लिए ही बने हैं। सारा स्लोप हमारे चैंबर में ही आएगा। इसलिए सभी स्लोप को ऊंचा बनाया जा रहा है। स्लोप मेंटेन करने के लिए ऊंची हुई सड़क रविशंकर मिश्रा ने कहा – स्ट्रोम वाटर को चेंबर तक ले जाने के लिए हमने स्लोप मेंटेन करने के लिए कहीं न कहीं फुटपाथ ऊंचा हो गया। वहीं कार्य के कच्छप गति से चलने पर सुपरवाइजर ने कहा – हमारे यहां काम रोजाना 2 बजे रात के बाद ही लग पा रहा है। क्योंकि यहां रात 1 बजे तक दुकानें खुली रहती है। इसके अलावा यहं IPDS के तहत बिजली अनादर ग्राउंड है और सब दुकानों में तार गया है तो हम जेसीबी का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और लगातार मजदूरों से ही काम करवाना पड़ रहा है। इससे दिक्कत हो रही है।


https://ift.tt/A4xbSTp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *