फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़पुर में गुरुवार देर शाम एक मजदूर की 33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एक मकान में पुताई का कार्य कर रहा था। गंभीर रूप से घायल मजदूर को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। बढ़पुर निवासी प्रमोद के मकान में रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा था। बताया गया कि प्रमोद गुरुवार सुबह शहर के चौक से एक मजदूर को काम के लिए लाए थे। मकान के पास से ही 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। देर शाम कार्य के दौरान मजदूर अचानक इस लाइन की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में मजदूर को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मोर्चरी पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस टीम ने शहर के लेबर चौराहे (चौक) पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
https://ift.tt/10hRBCA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply