उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आजमगढ़ मंडल में भी विशेष अभियान चलाया गया। डीआईजी आजमगढ़ मंडल सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान 20 नवंबर से 22 नवंबर तक तीन दिनों तक संचालित हुआ।
अभियान के दौरान डग्गामार वाहनों, ओवरलोड वाहनों, काली फिल्म लगे वाहनों, हूटर का उपयोग करने वाले वाहनों और नंबर प्लेट पर जाति या भड़काऊ शब्द लिखे वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। तीनों दिनों में आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों में लगातार प्रभावी अभियान चलाया गया।
2 करोड़ 76 लाख 28 हजार से अधिक का वसूला गया जुर्माना
डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ मऊ और बलिया में लगातार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के अंतर्गत आजमगढ़ में कुल चालान 2673, सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 49 तथा जुर्माना 30,61,000 रुपए किया गया। इसके साथ ही मऊ जिले में कुल चालान 4206,सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 285 तथा जुर्माना 1,26,68,900 (नगद- 45500) रुपए किया गया। बलिया में कुल चालान 8876 सीज चार पहिया व दो पहिया वाहन 240 तथा जुर्माना 1,18,98,100 रुपए किया गया। इस प्रकार आजमगढ़ के तीनों जिलों में कुल चालान 15755, 574 चार पहिया व दो पहिया वाहन को सीज किया गया तथा कुल जुर्माना 2,76,28,000 रुपए अधिरोपित करते हुए नगद- 45,500 रुपए वसूले गए। डीआईजी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि यातायात माह में यह अभियान अभी 30 नवंबर तक जारी रहेगा। ऐसे में आम जनमानस से सड़क सुरक्षा का पालन करने की भी अपील की गई
https://ift.tt/7jlURTx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply