DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

28 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची:मऊ जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी, दावे और आपत्तियों का होगा निस्तारण

मऊ जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के लिए समय सारणी जारी कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) प्रवीण मिश्र ने इस संबंध में जानकारी दी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार करने, उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने और संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्रवाई 7 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक की जाएगी। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण और उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने का कार्य 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक चलेगा। इसी अवधि में आवश्यक मतदान केंद्रों/स्थलों का निर्धारण भी किया जाएगा। मतदाता सूचियों के कंप्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने की अवधि 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन और नियंत्रण में तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।


https://ift.tt/SQmiTZs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *