DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:चंदौली पुलिस ने गोवध, गैंगस्टर के मामलों के आरोपी को पकड़ा

चंदौली जिले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। इलिया थाना पुलिस ने उसे बनरसिया गांव के माइनर के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ गोवध और गैंगस्टर सहित आधा दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि फरार चल रहा 25 हजार का इनामी अपराधी बनरसिया गांव के पास मौजूद है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को दबोच लिया। पहचान के दौरान वह प्रयागराज जनपद के हंडिया थानाक्षेत्र के रसार गांव निवासी छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव निकला। पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह गिरोह बनाकर वध के लिए गौवंश की तस्करी करता था। मुकदमे दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे उस समय पकड़ा जब वह बकाया रकम की वसूली के लिए जा रहा था। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ गिरीश बल्लभ शुक्ल, हरि किशुन प्रजापति, कल्लन यादव, आलोक सिंह और दुर्गविजय वर्मा शामिल रहे।


https://ift.tt/TyOH76l

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *