DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

25 साल से पार्टी में जुड़े सपाई होंगे सम्मानित:झांसी में पूर्व महानगर अध्यक्ष बोले-सपा के सिपाहियों को मिलेगा “समाजवादी रत्न” सम्मान

झांसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मिर्ज़ा करामत बेग ने गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। उन्हें इन्टरनेशनल कोआपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक (ICA-AP) के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जापान के बाद अब श्रीलंका में डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव को मिली यह सफलता झांसी और पूरे बुन्देलखण्ड के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में झांसी में समाजवादी पार्टी के 25 वर्ष से समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
7 फरवरी को कुंज वाटिका विवाह घर में होगा सम्मान समारोह
मिर्ज़ा करामत बेग ने बताया कि आगामी शनिवार 07 फरवरी को सुबह 11 बजे से झांसी के बस स्टैंड रोड स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
25 वर्ष पुराने सिपाहियों को मिलेगा ‘समाजवादी रत्न’ सम्मान
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें केवल डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का ही अभिनंदन नहीं होगा, बल्कि समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि से नवाजा जाएगा।
वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी होंगे शामिल
समारोह में समाजवादी पार्टी के झांसी जनपद के तमाम वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे। मिर्ज़ा करामत बेग ने जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनें।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव सुदेश पटेल, पूर्व मंत्री अजय सूद, अर्जुन सिंह यादव, संजय पाल और आरिफ खान मौजूद रहे।


https://ift.tt/CbyFOil

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *