जनपद शामली में एक ग्रामीण को राशन कार्ड बनवाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के 23 चक्कर लगाने पड़े, लेकिन उसका कार्ड नहीं बन पाया। इस समस्या से परेशान होकर ग्रामीण ने सहारनपुर मंडलायुक्त से शिकायत की है। यह मामला थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला निवासी वसीम का है। वसीम एक मजदूर हैं और सरकार की राशन योजना के तहत राशन कार्ड के पात्र हैं। वसीम ने करीब छह महीने पहले अपनी पत्नी के नाम से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद से वह अब तक जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के लगभग 23 बार चक्कर लगा चुके हैं। वसीम का आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा उन्हें हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टरका दिया जाता है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में वसीम ने मंडलायुक्त को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने मंडलायुक्त से अपना राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।
https://ift.tt/ijCA3Zd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply