DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

22 सेकंड में दो राउंड फायरिंग; VIDEO:शामली में दो बाइक पर सवार आए थे पांच हमलावर, कार पर भी मारी गोली, 7 पर FIR

शामली के कैराना क्षेत्र में तितरवाड़ा गांव में दो बाइक पर सवार पांच हमलावरों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। घर के सामने पहुंचते ही बदमाशों ने 22 सेकंड में दो राउंड फायरिंग की। तीसरी गोली परिवार के कार पर स्टेयरिंग विंड के सामने मारी। इसके बाद बदमाशों का तमंचा फंस गया। जो जमीन पर पटकते रह गए। इसी बीच शोर सुनकर पास में अलाव ताप रहे कुछ लोग वहां पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार की रात पुलिस ने मामले में 5 नामजद समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब घटना का कारण जानने के लिए पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रही है। बदमाशों की तलाश में दबिश भी जारी है। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा घटनाक्रम… पीड़ित परिवार के सरवर पुत्र अय्यूब ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक बदमाश बाइकों पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्टलों से फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सरवर ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 5 जनवरी की रात हुई इस घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मंगलवार की रात इसमें पांच नामजद समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 31 दिसंबर को भी किया था जानलेवा हमला यह पहली बार नहीं है जब सरवर पर हमला हुआ है। इससे पहले 31 दिसंबर को भी इसी गिरोह ने सरवर पर जानलेवा हमला किया था। उस समय सरवर अपने साथी मुनव्वर और भाई नदीम के साथ कार से घर लौट रहा था। उस हमले में हुई फायरिंग में सरवर के हाथ में गोली लगी थी। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उस मामले में पुलिस ने सुफियान, सावेज और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज वर्तमान मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सावेज पुत्र इरफान, आवेश पुत्र तासिम, नोमान पुत्र जाहिद, आलिम पुत्र जमालू, आरिफ उर्फ पिस्टल पुत्र इनाम तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने बताया- इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/r0qfnGo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *