DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार:बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- योगी सरकार का विकास और सुरक्षा पर जोर

बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंत्री ने कहा कि भाजपा 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने बताया कि योगी सरकार की दो मुख्य प्राथमिकताएं हैं: विकास और सुरक्षा, ताकि उत्तर प्रदेश का आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके। सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में साल 2026 के लिए बरेली के प्रस्तावित मुख्य विकास कार्यों, पंचायत चुनाव, अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं और कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। मंत्री ने 2025 में बरेली में शासन-प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि जनता का रुख बदल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें बरेली को कानून व्यवस्था का उदाहरण बताया गया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार की नीतियों और दृष्टिकोण के कारण 2025 में अच्छे परिणाम मिले हैं और साल 2026 में भी बेहतर कार्य करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने किसानों को खाद, बीज, सिंचाई और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। मंत्री ने पशुपालन क्षेत्र पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की संख्या घट रही है और चारे का रकबा कम हो रहा है। उन्होंने बैंकों से बकरी, सुअर, भेड़ और मुर्गी पालन जैसी योजनाओं में सहयोग करने का आग्रह किया, ताकि आमजन को ऋण मिल सके और वे इन व्यवसायों को अपना सकें। धर्मपाल सिंह ने बरेली को पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नाथ नगरी में शिव मंदिरों के कारण नाथ कॉरिडोर विकसित हो रहा है। पर्यटकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए कनेक्टिविटी पर ध्यान देने और हवाई यात्रा की उड़ानें बढ़ाने की आवश्यकता है।


https://ift.tt/9aCzsKn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *