अयोध्या के मड़ना गांव में स्वर्गीय प्रभात सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में 20 हजार असहाय और निराश्रित लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए। शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 54 ग्रामसभाओं के 1 हजार मेधावी छात्रों को साइकिल व 30 छात्राओं को सिलाई मशीन वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने कहा कि जरूरतमंदों, दिव्यांगों और निराश्रितों की सेवा ही सच्ची मानवता है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे कार्यों में योगदान देना चाहिए। ब्लॉक प्रमुख उषा सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति दायित्व का प्रतीक है। स्व. प्रभात सिंह का सपना था कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिले, जिसे यह आयोजन साकार कर रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और बदलाव की नींव रखते हैं। गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने इसे संघर्षरत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार, श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत राम दास,डाक्टर अजय प्रताप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि आज मड़ना में 20 हजार कंबल,एक हजार साईकिल और सिलाई मशीन बांटी गई है। सामाजिक सराेकार का यह काम यहां पिछले कई सालों से चल रहा है। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्त, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री स्वाति सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ सिंह, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि “हमारे पिता स्वर्गीय प्रभात सिंह द्वारा अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष निराश्रितों, दिव्यांगो और जरुरत मंदों को निशुल्क कंबल आदि उपयोगी वस्तुओं का वितरित किया जाता था।उन्हीं की प्रेरणा से इस आयोजन को लगातार किया जा रहा है।
https://ift.tt/KVo3QA0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply