लखनऊ की पॉश कॉलोनी में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के नाम की धमकी देकर दीवार खड़ी करने के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह का पति विनय सिंह कॉलोनी का रास्ता बंद करके 2 हजार वर्ग फीट जमीन पर कब्जा करना चाहता है। इसके लिए वह काफी समय से कॉलोनी के लोगों को डरा-धमका रहा है। एक माह पहले भी वह अपने गुर्गों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। कॉलोनी के लोगों के भारी विरोध के कारण उसे वापस लौटना पड़ा था। उसने जमीन कब्जाने के लिए एक घर के गेट के पास ही दीवार खड़ी कर दी है। इससे उस घर में रहने वाले लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम… धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताकर लोगों को धमकाता था लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर स्वस्तिका सिटी है। इसी इलाके में बाहुबली धनंजय सिंह और कोडीन कफ सिरप मामले में जेल भेजे गए बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की आलीशान कोठी है। इसी स्वस्तिका सिटी के एक दूसरे हिस्से में तमाम अन्य लोग रहते हैं। इसी में जौनपुर के महाराजगंज की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह का भी मकान है। वह खुद को बाहुबली धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताकर लोगों को धमकाता था। कॉलोनी की सड़क पर बनाई दीवार तो भड़के लोग कॉलोनी में दक्षिण दिशा की ओर 20 फीट चौड़ी डामर सड़क है। बीते करीब 20 वर्षों से कॉलोनी के लोग इसी सड़क से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी सड़क से रोजाना महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते-जाते हैं। आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के नाम दर्ज प्लॉट से सटी इस सड़क को 29 दिसंबर, सोमवार को दीवार बनाकर बंद कराने का प्रयास किया गया। लोगों ने विरोध किया तो ईंट लेकर मारने दौड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विनय सिंह 29 दिसंबर, सोमवार को अपने सरकारी गनर के साथ 8 से 10 निजी गार्ड्स को लेकर मौके पर पहुंचा। कॉलोनी के लोगों ने रास्ता बंद करने का विरोध किया। इस पर विनय सिंह भड़क गया। ईंट उठाकर कॉलोनी के लोगों को मारने दौड़ा। लाइसेंसी राइफल और बंदूक निकालकर लोगों को जान से मारने की धमकी दी। कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए। युवक को जाति-सूचक गालियां देकर पीटा घटना के दौरान रामू नामक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। कॉलोनीवासियों ने उसे पानी के छींटे मारकर होश में लाया। इस घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को फोन लगाकर कहा- बात करो कॉलोनीवासियों का आरोप है कि विनय सिंह खुद को पूर्व सांसद धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताता है और लोगों को डराने के लिए फोन पर उनसे बात भी कराता है। घटना के समय भी फोन पर बातचीत कराकर जान से मरवाने की धमकी दिलवाई। पीड़ितों के अनुसार, इससे जुड़े वीडियो उनके पास मौजूद हैं, जो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुके हैं। पुलिस ने कॉलोनी के लोगों पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा विनय सिंह की शिकायत पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में 29 दिसंबर की शाम कॉलोनी के कौशलेंद्र तिवारी, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे कॉलोनी के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने 30 दिसंबर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर से मुलाकात की। उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस कमिश्नर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले में विनय सिंह, बाहुबली धनंजय सिंह , विनय सिंह के सरकारी गनर और 8-10 अज्ञात के खिलाफ 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। अब जानिए विवाद की जड़ क्या है… दो वर्ग फीट विवादित जमीन पर टिकी नजर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि विनय की नजर खाली पड़ी दो हजार वर्ग फीट जमीन पर है। जिसका तीन लोगों में विवाद चल रहा है। इसका कोर्ट में केस भी चल रहा है। विनय उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। उस जमीन तक पहुंचने के लिए विनय सड़क के लिए छोड़ी गई जमीन पर कब्जा करना चाहता है। एक महीने पहले भी विनय सिंह जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था। मोहल्ले के विरोध की वजह से चला गया। एक घर का गेट तक बंद कर दिया लोगों का कहना है आरोपी विनय काफी दबंग किस्म का है। कोई अगर विरोध करना चाहे तो तुंरत राइफल निकालकर जान से मारने की धमकी देता है। सड़क पर कब्जे करने के चक्कर में एक मकान के गेट के पास से दीवार खड़ी कर दी। जिससे मकान खरीदने वाले का निकलना मुश्किल हो गया। उसने विरोध किया जान से मारने की धमकी देने लगा। ————– संबंधित खबर भी पढ़िए… यूपी के बाहुबली धनंजय सिंह पर FIR:करीबी नेता ने पूर्व सांसद के नाम पर लोगों को धमकाया, लखनऊ में गनर से बोला- गोली मार दो यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर मंगलवार की शाम लखनऊ में केस दर्ज हुआ है। साथ ही जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह और उनके गनर के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है। पूरी खबर पढ़े
https://ift.tt/Z53TlSR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply