DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

17 साल के लड़के को भगा ले गई विधवा महिला:गोरखपुर में मां बोली- घर में किराए पर रहती थी, मेरे बेटे से रोज शारीरिक संबंध बनाती

गोरखपुर में 32 साल की विधवा महिला 17 साल लड़के को अपने साथ भगा ले गई। लड़के की मां का कहना है कि महिला उसके घर में किराये पर रहती थी। वह उसके बेटे को रोज अपने कमरे में बुलाती थी और शारीरिक संबंध बनाती थी। जब इसकी जानकारी लड़के की मां को हुई तो महिला से पूछा। इस पर महिला लड़ाई-झगड़ा करने लगी। समझाने के बाद भी वह लड़के को रोज अपने पास बुलाती थी। लड़के की मां का कहना है कि परेशान होकर उसे कमरा छोड़ने के लिए कहा। उसने मना किया तो उसे फटकारते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला पास के ही घर में किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। वहां भी वह लड़के को बुलाती और संबंध बनाती। लड़के की मां ने कहा- वह मेरे बेटे को बहला-फुसलाकर भगा ले गई। एक सप्ताह तक बेटे का कहीं पता न चलने पर शुक्रवार की शाम परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने महिला के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला खोरखार थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला…. खोराबार थाना क्षेत्र में रहने वाला 17 साल का एक लड़का 12 दिसंबर को लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद उसकी मां 19 दिसंबर की शाम को थाने पहुंची। मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि मेरा बेटा 12 दिसंबर का दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला, इसके बाद वह वापस नहीं आया। मां ने कहा- मेरे घर में किराए पर कुशीनगर जिले के पड़रौना की रहने वाली एक महिला किराये पर रहती थी। उसके पति मर चुके थे, अकेली थी, इसलिए उसे कमरा दे दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि विधवा महिला ने मेरे बेटे को फंसा लिया है। आए दिन अपने कमरे में बुलाकर बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। उससे रुपए भी लेती है। यह बात मुझे पता चली तो मैंने पहले बेटे को समझाया। इसके बाद महिला को भी समझाने की कोशिश की। इस पर वह नाराज होने लगी। मुझसे बोली कि मैं क्यों ऐसा करूंगी। मेरे समझाने के बाद कुछ दिन तो सब ठीक चला। एक दिन फिर मैंने बेटे को उसके कमरे से निकलते देख लिया। तब मैंने महिला काे डांट-फटकार लगाकर कमरा खाली करने के लिए कह दिया। यह बात उसको बहुत बुरी लगी। उसने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। बेटे का कर दिया ब्रेन वॉश लड़के की मां ने कहा- मेरे यहां से निकालने के बाद पड़ोस में ही विधवा महिला किराए का कमरा लेकर रहने लगी। उसने मेरे बेटे का इस कदर ब्रेन वॉश कर दिया था कि वह वहां भी जाने लगा। आए दिन मेरा बेटा घर से गायब रहने लगा।पूरे दिन वह महिला के घर पर रहता था। वहां मेरे बेटे से वह शारीरिक संबंध बनाती थी। इसी बीच मेरा बेटा 12 दिसंबर को लापता हो गया। मुझे पूरा विश्वास है कि उसे विधवा महिला ने ही बहला-फुसलाकर भगाया है। मैंने कई बार बेटे के नंबर पर कॉल किया। वह फोन नहीं उठा रहा है। आरोपी महिला ने मेरे बेटे को कहीं छिपाया है। उससे कड़ाई से पूछताछ होगी तो मेरा बेटा मिल जाएगा। मेरे पति बाहर रहते हैं। शर्म की वजह से वह तो किसी से कुछ बता भी नहीं पा रहे हैं। मुंबई में मिली लोकेशन खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि लापता लड़के की लोकेशन मुंबई में मिली है। उससे घरवालों से भी बात कराई गई है। लड़के के आने के बाद पूछताछ की जाएगी कि वह वहां कैसे पहुंच गया। इसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/X0yoNzY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *