DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

15 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला:सीतापुर में परिजनों ने कपड़ों से की शिनाख्त, हत्या और हादसे की गुत्थी अनसुलझी

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली इलाके के फुलरूआ गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां करीब 15 दिनों से लापता युवक का नर कंकाल नुमा शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में कंकालनुमा शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मिश्रिख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। प्रारंभिक जांच में शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। आसपास बदबू और कपड़ों के अवशेष पड़े मिले। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान 32 वर्षीय श्याम किशोर उर्फ श्यामू कौशल पुत्र कौशल किशोर, निवासी फुलरूआ गांव के रूप में की है।
परिजनों ने बताया कि श्याम किशोर करीब 15 दिन पहले घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। हालांकि परिजनों द्वारा इस संबंध में थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। बुधवार शाम शव मिलने के बाद परिजनों ने किसी भी प्रकार के आरोप लगाने से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारियां जुटाई हैं। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव काफी पुराना होने के कारण मौत के कारणों का स्पष्ट होना फिलहाल संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले को हर पहलू से जांच रही है। हत्या, दुर्घटना अथवा अन्य किसी कारण से मौत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


https://ift.tt/hIE0tS5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *