DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

15 साल की अताशा मोनालिसा जैसी पहचान बनाना चाहती:प्रयागराज माघ मेले में माला बेचते हुए हो रही है वायरल,

महाकुंभ 2025 में संगम की रेती पर माला बेचते हुए रातों-रात सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा की कहानी अब कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। इसी कड़ी में प्रयागराज के माघ मेले में एक और चेहरा चर्चा में है। महाराष्ट्र से आई 15 साल की अताशा भोंसले इन दिनों संगम तट पर अपनी सादगी और मासूमियत के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अताशा का सपना है कि वह भी मोनालिसा की तरह पहचान बनाए और कुछ बड़ा करे। माघ मेला क्षेत्र में अक्षयवट मार्ग पर जमीन पर बैठकर रुद्राक्ष और फूलों की माला बेचने वाली अताशा को देखने के लिए लोग रुकने लगे हैं। श्रद्धालु उसकी फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। लोग उससे कहते हैं कि वह बिल्कुल मोनालिसा जैसी दिखती है। यही बातें अताशा के मन में बड़े सपने जगा रही हैं। अताशा बताती है कि महाकुंभ के दौरान भी उसने संगम तट पर माला बेचने का काम किया था। उस समय मोनालिसा के वायरल होने के बाद उसकी भी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने लगी थीं। हालांकि तब परिवार ने उसे घर वापस बुला लिया था। लेकिन इस बार हालात बदले हैं। अब परिवार भी चाहता है कि अताशा आगे बढ़े और अपनी पहचान बनाए। अताशा ने बताया कि वह भी मोनालिसा की तरह वायरल होना चाहती है। वह अपने माता-पिता के लिए कुछ करना चाहती है। लोगों की तारीफ सुनकर उसे अच्छा लगता है और मन में कुछ अलग करने का ख्याल आता है। अताशा का मानना है कि अगर किस्मत ने साथ दिया तो वह भी लाइमलाइट में आ सकती है। वहीं अताशा के पिता दिलीप भोंसले कहते हैं कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी आगे बढ़े और कुछ बड़ा करे। वह भी मोनालिसा की तरह मशहूर हो जाए। इस बार वे खुद उसे माघ मेले में लेकर आए हैं और पूरे मेले के दौरान माला बेचने का काम कर रहे हैं।


https://ift.tt/n5CJ3mU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *