कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने जिले में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन (जोन-1बी) की टीम ने लगभग 14 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। केडीए की टीम को जेसीबी के साथ अवैध प्लाटिंग वाले स्थान में देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। विशेष कार्याधिकारी डॉ, रवि प्रताप सिंह ने माइक से एनाउंस करके लोगों को पीछे रहने को कहा। संभरपुर में न्यू कानपुर सिटी प्रोजेक्ट के पास ही लोग अवैध प्लाटिंग करते मिले। सिंहपुर कछार व संभरपुर में हुई कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी डॉ.रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सिंहपुर कछार और सम्भरपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सिंहपुर कछार में दो स्थानों पर कार्रवाई हुई। पहले स्थान पर भवर, अनिल व अन्य द्वारा करीब 4 बीघा और शिवा व अन्य द्वारा लगभग 6 बीघा क्षेत्र में केडीए से नक्शा पास कराए बिना प्लाटिंग की जा रही थी। इसके अलावा सम्भरपुर क्षेत्र में न्यू कानपुर सिटी परियोजना के अंतर्गत लगभग 4 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चला।
तीन जेसीबी के साथ हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान 3 जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से बनाए गए रोड, नाले, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट और अन्य सभी निशानदेही को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
इस मौके पर केडीए के अवर अभियंता श्रवण कुमार, हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह के साथ थाना बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। चार बीघा पर चलेगा बुलडोजर
डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि थाना नवाबगंज, कल्यानपुर और बिठूर क्षेत्र के गांवों में करीब 4 बीघा क्षेत्रफल की अन्य अवैध प्लाटिंग और निर्माण को चिन्हित किया जा चुका है, जिन पर शीघ्र ही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
https://ift.tt/U9EtRji
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply