राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह 14 फरवरी की शाम को यहां पहुंचेंगे और 16 फरवरी तक गोरक्ष प्रांत के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गोरखपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन के साथ ही परिवार मिलन समारोह को भी संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। उनका आगमन संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत हो रहा है। इससे पहले RSS के सर कार्यवाह दत्तात्रेय हासबोले का आगमन गोरखपुर हुआ था। संघ प्रमुख 14 फरवरी को देर शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। 15 फरवरी को वह संघ की दो बैठकों में हिस्सा लेंगे। पहली बैठक सामाजिक सद्भाव की होगी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से लोग शामिल होंगे। सामाजिक सद्भाव की बैठक में एक रहने का संदेश देंगे। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों बैठकें योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होंगी। 16 फरवरी को संघ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में जिला टोली, विभाग टोली व प्रांत कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक कर शताब्दी वर्ष समारोह की चर्चा करेंगे। इसी दिन कुटुम्ब मिलन समारोह को भी संबोधित करेंगे। यह समारोह भी योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। पूरे गोरक्षप्रांत से लगभग 1 हजार लोग इसमें शामिल होंगे। संघ प्रमुख 16 फरवरी की रात गोरखपुर से प्रस्थान करेंगे। संघ प्रमुख के आगमन को देखते संघ के स्वयंसेवक तैयारियों में जुटे हैं। 1 फरवरी से चल रहा सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी अभियान संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी अभियान 1 फरवरी से संचालित हो रहा है। इन संगोष्ठियों में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सद्भाव के मूल विचारों पर जोर दिया जा रहा है। संघ के स्थानीय पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।
https://ift.tt/IbdqauG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply