सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और आध्यात्मिक मूल्यों की जन-जागृति के उद्देश्य से “सनातन संस्कृति जागरण” का भव्य आयोजन आगामी 12 से 15 मार्च तक आईटीआई ग्राउंड, मेरठ में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति की दूसरी बैठक शनिवार 7 फरवरी को अपार चैंबर जिमखाना मैदान के सामने संपन्न हुई। बैठक में आयोजन के प्रचार-प्रसार, संत-महापुरुषों की सहभागिता और कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति ने बताया कि इससे पहले 29 जनवरी को पहली बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े धर्मप्रेमी, विश्व जागृति मिशन, नई दिल्ली के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया था। बैठक में आयोजन के उद्देश्य, जन सहभागिता और कार्ययोजना पर मंथन किया गया। बैठक में सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज द्वारा प्रस्तावित 108 संस्कार केंद्रों और 10 गुरुकुलों की स्थापना को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है, ताकि नई पीढ़ी अपने गौरवशाली अतीत से परिचित हो सके।
आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से इस धर्म जागृति अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। समिति का कहना है कि यह आयोजन किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे समाज की आवश्यकता है, जिसका उद्देश्य समाज में लुप्त होती चेतना को पुनः जागृत करना है। आज की बैठक में ज्ञानेंद्र अग्रवाल, मनोज शास्त्री, अजय गुप्ता, आलोक गौतम, दीपक शर्मा, रतन प्रकाश और अपार मेहरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
https://ift.tt/9NiGR0t
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply