DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

11 साल के वरेण्य का अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल में चयन:लखीमपुर खीरी के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, कानपुर में खेलेंगे टूर्नामेंट

लखीमपुर खीरी के 11 वर्षीय वरेण्य त्यागी का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट सेंट्रल जोन अंडर-14 ट्रायल के लिए हुआ है। वह खीरी जिले से इस स्तर पर चयनित होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। वरेण्य ने जिले की अंडर-14 टीम से खेलते हुए लखनऊ में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कानपुर के कमला क्लब ग्राउंड में होने वाले सेंट्रल जोन ट्रायल के लिए चुना गया है। इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे। वरेण्य त्यागी लखीमपुर खीरी के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के छात्र हैं। उनके पिता ऋषभ त्यागी हैं। उनके चयन की खबर मिलने पर परिजनों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की। वरेण्य की अकादमी के कोच श्याम मोहन श्रीवास्तव और स्कूल प्रिंसिपल विशाल सेठ ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वरेण्य की दादी सुमन त्यागी ने उनकी इस उपलब्धि पर कहा- वरेण्य बचपन से ही अनुशासित और मेहनती रहा है। उसकी लगन अब रंग ला रही है। हमें विश्वास है कि वह भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा। वरेण्य की मां अर्चना त्यागी ने कहा- यह उसके सपनों की शुरुआत है। उसकी मेहनत रंग लाई है। हम हमेशा उसके साथ हैं और उसकी हर सफलता पर ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। वरेण्य की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है और स्थानीय खेल जगत में उत्साह का माहौल है।


https://ift.tt/ABeNDIq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *