ललितपुर के मोहल्ला नेहरू नगर में गुरुवार शाम एक 11वीं कक्षा के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 16 वर्षीय हर्ष रैकवार पुत्र मनमोहन के रूप में हुई है। वह राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था और अपने दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे हर्ष अपने ऊपर वाले कमरे में था। कुछ देर बाद उसकी मां ने उसे दूध लाने के लिए आवाज दी, लेकिन वह घर में नहीं दिखा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने हर्ष को कुंदे पर रस्सी से लटका हुआ पाया। वे तुरंत उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/E96nNL5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply