DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

10 जनवरी को आगरा आ रहे एक्टर राजपाल यादव:जीडी गोयंनका स्कूल के साहित्य उत्सव में होंगे शामिल, 11 को उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. रमेश का होगा स्वागत

ताज नगरी आगरा में 10 और 11 जनवरी को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में गोयनका साहित्य अकादमी का इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव होगा। इस दो दिवसीय महफिल में 10 जनवरी को फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और 11 जनवरी को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक शामिल होंगे। कार्यक्रम का आज पाेस्टर विमोचन किया गया। उत्सव में देश-विदेश के कवि-शायर, लेखक और कलाकार हिस्सा लेंगे। विदेशी शायरा डॉ वाला जमाल और टीवी शो फेम शायरा मुमताज़ नसीम भी मंच पर अपनी कला दिखाएंगी। 10 जनवरी को दोपहर 2 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसी दिन अभिनेता राजपाल यादव को गोयनका साहित्य रत्न अवार्ड दिया जाएगा। इसके बाद गीत-गजल, फिल्म और संगीत के सत्र और शाम 7 बजे बुक लॉन्च व मोमेंटो सेरेमनी आयोजित होगी। 11 जनवरी को सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इस दिन डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को गोयनका साहित्य अकादमी अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा साहित्य, शिक्षा, राजनीति और शायरी के अलग-अलग सत्र होंगे। शाम 7 बजे बुक रिकॉगनिशन अवार्ड के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। इस उत्सव का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय करेंगे। आयोजक समिति ने सभी साहित्य प्रेमियों को इस महफिल में आने का आमंत्रण दिया है।


https://ift.tt/6EmpoWl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *