DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘1.14 करोड़ दो, वरना दिल्ली ब्लास्ट में फंसा देंगे’:लखनऊ में डरी-सहमी महिला 12 FD तुड़वाने बैंक पहुंची, मैनेजर ने ऐसे बचाया

लखनऊ में एक पूर्व अफसर की पत्नी डिजिटल अरेस्ट गिरोह का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं। जालसाजों ने विकास नगर निवासी उषा शुक्ला (74) को फोन कर दिल्ली ब्लॉस्ट में फंसाने की धमकी दी। बचने के लिए 1.14 करोड़ रुपए मांगे। डरी सहमी उषा डेढ़ करोड़ की 12 एफडी तोड़वाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की विकास नगर शाखा पहुंच गईं। उन्होंने बैंक की डिप्टी मैनेजर से सारे रुपए निकलवाने की बात की। इतनी बड़ी रकम निकालने की बात पर डिप्टी मैनेजर ने सवाल किए। डर की वजह से वह कुछ बोल नहीं रही थीं। यह देखकर डिप्टी मैनेजर को शक हुआ। इसके बाद हर मदद का भरोसा दिलाए जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ। अब घटना विस्तार से पढ़िए… अब पढ़िए कैसे बैंक अफसरों ने मदद की… महिला को मदद का भरोसा दिलाया
सर्कल हेड आरके सिंह ने बताया कि मैनेजर सवर्ण राठौर को बुजुर्ग महिला की हालत देखकर शक हुआ। उन्होंने महिला को केबिन में बुलाया, लेकिन वह कुछ भी बताने से डर रही थीं। महिला ने एक खाता संख्या दी, जिस पर और संदेह गहराया। हमने जानबूझकर खाता संख्या गलत बताई और कहा कि जिनको पैसा भेजना है, उनसे सही खाता नंबर लेकर आइए। यह सुनकर महिला केबिन से बाहर चली गई। इसी दौरान चपरासी को महिला के पीछे भेजा। यह देखने को कहा कि वह फोन पर किससे बात कर रही हैं। महिला किनारे की तरफ जाकर किसी से चुपचाप बात कर रही थीं। तभी पूरा मामला सामने आ गया। इसके बाद मैंने डिप्टी मैनेजर के साथ काफी देर तक महिला की काउंसलिंग की। मदद का भरोसा दिलाया। तब महिला ने बताया कि उससे डरा धमका कर पैसे की मांग की जा रही है। पुलिस बोली- महिला का मोबाइल हैक था
बैंक अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। महिला को कर्मचारियों के साथ आईसीआईसीआई बैंक और सेंट्रल बैंक भेजा गया और उनके अन्य खातों को फ्रीज करा दिया गया। जिससे कोई राशि निकाली न जा सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि साइबर जालसाजों ने महिला का मोबाइल भी हैक कर रखा था। पुलिस साइबर जालसाजों का पता लगाने में जुटी है। पीछे से आवाज आती थी तुरंत गिरफ्तार करो उषा शुक्ला ने बताया कि उनके पास कॉल आई तो काफी घबरा गई। उन्होंने वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी में खुद को दिखाया। इसके बाद वीडियो कॉल पर रहने के लिए बोला। इस दौरान अन्य अधिकारियों के पास भी जाते थे। वहां से आवाज आती थी रोककर क्यों रखा है तुंरत गिरफ्तार करो। उनकी बात से खबराहट होने लगती थी। इस वजह से बैंक से रुपए ट्रांसफर करने पहुंची। बैंकवालों के पूछने पर कुछ नहीं बताया क्योंकि परिवार को मारने की धमकी देते थे। इस पूरे मामले में बैंक का काफी अच्छा काम रहा। उनकी वजह से उम्र भर की जमा पूंजी बच गई। अगर वो चली जाती तो रोने के अलावा कुछ नहीं बचता। पीएनबी बैंक के कर्मचारियों और मैनेजर का शुक्रिया। ———————— ये खबर भी पढ़िए… राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बाहर सेल्फी के लिए लगा टैंक : लखनऊ में मोदी के वेलकम को 24 घंटे हो रहा काम, चौराहे-सड़कें चमकाई जा रहीं लखनऊ में भाजपा के 3 सबसे बड़े नेताओं को समर्पित राष्ट्र प्रेरणा स्थल बनकर तैयार हो गया है। इसका 25 दिसंबर को पीएम मोदी लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारी में नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिस जगह राष्ट्र प्रेरणा स्थल बन रहा है, वहां कभी कूड़े का अंबार था। (पूरी खबर पढ़िए)


https://ift.tt/h8QOwM6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *