DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

होली स्पेशल ट्रेनें लगाएगी 204 चक्कर:कानपुर, आगरा, प्रयागराज के यात्रियों को राहत, अब मुंबई- पुणे से आने में होगी सहूलियत

होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने तैयारी की है। उत्तर मध्य रेलवे परिक्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए 204 फेरे की होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेंगी या यहीं से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन 204 फेरों में से 05 जोड़ी यानी 10 स्पेशल ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे की होंगी, जो कुल 36 फेरे लगाएंगी। ये विशेष रेल सेवाएं 15 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों पर संचालित की जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे से चलने वाली प्रमुख होली स्पेशल ट्रेनें आगरा, कानपुर, प्रयागराज और झांसी को मिलेगा सीधा लाभ इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी समेत उत्तर मध्य रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और राहत मिलेगी। खासकर त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा। बुकिंग शुरू, NTES से मिलेगी पूरी जानकारी रेलवे प्रशासन ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है। यात्री ट्रेनों की समय-सारिणी और लाइव स्थिति की जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) से प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये अभी तक घोषित ट्रेनें हैं। जरूरत और यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आगे और भी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।


https://ift.tt/HYuxK8i

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *