होली के त्योहार से पहले घर जाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज की एसी बसों में सफर के लिए एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। बुधवार से ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों ने टिकट लेना भी शुरू कर दिया है। रोडवेज में सामान्य तौर पर बसों की ऑनलाइन बुकिंग यात्रा तिथि से 30 दिन पहले खुलती है। सिर्फ एसी बसों में मिलेगी एडवांस सीट बुकिंग लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के मुताबिक, एडवांस बुकिंग की सुविधा फिलहाल केवल एसी बसों में ही उपलब्ध होगी। चुनिंदा रूटों पर चलने वाली इन बसों में यात्री पहले से अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं, ताकि होली के दौरान बढ़ने वाली भीड़ से बचा जा सके। आलमबाग बस अड्डे से चलेंगी प्रमुख रूटों की बसें एसी बसें आलमबाग बस अड्डे से संचालित होंगी। इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, गोरखपुर, बरेली जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए इन रूटों पर एसी बस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऑनलाइन बुकिंग और शिकायत की सुविधा यात्री यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट upsrtc.com पर जाकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। यहां बसों की टाइमिंग, रूट और उपलब्ध सीटों की जानकारी भी मिलेगी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर टोलफ्री नंबर 1800 180 2877 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
https://ift.tt/t2URTwc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply