DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

होली पर रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल चार्ट:दानापुर, प्रयागराज, दिल्ली रूट पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी; अतिरिक्त फेरे भी

रंगों के पर्व होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन का बड़ा फैसला लिया है। इस क्रम में सोगरिया–दानापुर, रानी कमलापति–दानापुर और दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन रूट पर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही हापा–नाहरलगुन एक्सप्रेस के अतिरिक्त फेरों को भी मंजूरी दी गई है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09821/09822 सोगरिया–दानापुर–सोगरिया साप्ताहिक होली स्पेशल का संचालन 28 फरवरी से 9 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन सोगरिया से शनिवार और दानापुर से सोमवार को चलेगी। रास्ते में यह बारां, गुना, अशोकनगर, कटनी, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 01667/01668 रानी कमलापति–दानापुर–रानी कमलापति होली स्पेशल (वाया जबलपुर) का संचालन 27 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन रानी कमलापति से शुक्रवार और सोमवार तथा दानापुर से शनिवार और मंगलवार को चलेगी। यह इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग होली स्पेशल का संचालन 1 से 4 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, झांसी, आगरा छावनी और मथुरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रियों की दीर्घकालिक सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 09525/09526 हापा–नाहरलगुन–हापा के अतिरिक्त फेरों का भी संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 4 मार्च 2026 से 2 जनवरी 2027 तक निर्धारित दिनों में चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और स्टॉपेज की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139, रेल मदद मोबाइल ऐप या Rail Madad वेबसाइट का उपयोग करें। होली के मौके पर इन विशेष ट्रेनों से लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।


https://ift.tt/gS9iQqY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *