DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

होली–गंगा मेला को लेकर नगर निगम अलर्ट:464 होलिका दहन स्थलों पर रखी जाएगी मिट्टी, होली के दिन बढ़ेगी जलापूर्ति

होलिका दहन, होली और गंगा मेला को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर की अध्यक्षता में नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में होलिका दहन स्थलों, गंगा मेला, हटिया से निकलने वाले रंगों के ठेला यात्रा मार्ग और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अभियंता (सिविल) सैय्यद फरीद अख्तर जैदी ने बताया कि होलिका दहन के लिए पूर्व निर्धारित 464 स्थलों पर केवल मिट्टी डलवाई जाती है। मलबा या ईंट डालने से दुर्घटना की आशंका रहती है, इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि गंगा मेला के दौरान हटिया से निकलने वाले रंगों के ठेला मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है। मार्ग में जलकल की पाइपलाइन और पार्कों के सुंदरीकरण से जुड़े कार्य चल रहे हैं, जिन्हें 20 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। महापौर ने भैरोघाट केस्को कार्यालय के पास और परमट से ग्रीन पार्क जाने वाले मार्ग पर गड्ढों के कारण लोगों के चोटिल होने की शिकायत पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी गड्ढों को तत्काल भरकर सड़क को मोटरेबुल बनाया जाए। होली पर्व को देखते हुए महापौर ने महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिए कि होली के दिन जलापूर्ति का समय और प्रेशर बढ़ाया जाए। साथ ही पंजीकृत मलिन बस्तियों के पास पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोविंद नगर की कच्ची बस्ती में जलभराव की समस्या पर अतिक्रमण हटाकर अतिरिक्त पंप लगाकर पानी निकासी के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संख्वार, डॉ. अमित सिंह, डॉ. चन्द्रशेखर, महाप्रबंधक जलकल आनंद कुमार त्रिपाठी सहित सभी जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/HlNQzmG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *