DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

होलिका दहन स्थल पर बनेगा पार्क:‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत अमानीगंज वार्ड का महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

‘नगर की सरकार आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने गुरुवार सुबह अमानीगंज वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान होलिका दहन स्थल पर पार्क विकसित करने, बच्चों के लिए झूला-स्लाइड लगवाने और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (बाबा साहब) की प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी। सुबह लगभग पौने आठ बजे बहादुरगंज स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि सुनील यादव व स्थानीय नागरिकों ने महापौर व नगर आयुक्त का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की मांग उठाई, जिस पर महापौर ने अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ को डूडा से समन्वय कर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सेवानिवृत्त कैप्टन डीके उपाध्याय ने निर्माणाधीन साहबगंज नाले से छोटी नालियों को जोड़ने की मांग रखी। महापौर ने आर्यावर्त अकादमी के पास जाकर स्थिति का जायजा लिया और सहायक अभियंता राजपति यादव को अयोध्या विकास प्राधिकरण से संपर्क कर नालियों को नाले से जोड़ने के निर्देश दिए। गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने को कहा गया। वृद्धा ज्ञानमती द्वारा पेंशन की मांग रखी गई, वहीं कई स्थानों पर गंदगी और गोबर पाए जाने पर उसे हटवाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने क्रॉसिंग व नालियों पर क्षतिग्रस्त पटिया बदलवाने का भरोसा दिलाया। परिक्रमा मार्ग पर नाला निर्माण के कारण घरों के सामने जलभराव पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। पठान टोलिया के पास टेढ़े बिजली के खंभे को बदलवाने का निर्देश नगर आयुक्त ने संबंधित विभाग को दिया। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि पार्षद सुमन यादव के आग्रह पर होलिका दहन स्थल पर छोटे पार्क विकसित किए जाएंगे। पठान टोलिया में आराध्या गौतम ने पेयजल समस्या उठाई, जिस पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। वार्ड में बंद शौचालयों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, जलकर महाप्रबंधक सौरव श्रीवास्तव, सहायक अभियंता राजपति यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जांच में शुद्ध पाया गया पेयजल भ्रमण के दौरान महापौर ने घर-घर सप्लाई हो रहे पेयजल की जांच कराई। पानी का टीडीएस 450 पाया गया, वहीं अवशेष क्लोरीन भी मानक के अनुरूप मिला। जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर नगर आयुक्त ने संतोष जताया। साथ ही मच्छर नियंत्रण के लिए फागिंग कार्य भी जारी रहा।


https://ift.tt/CpQ3wmb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *