DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

होटल संचालक की आधी रात सड़क पर पिटाई:प्रयागराज में ई-रिक्शे से आए चार लोगों ने पहले लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, फिर ईंट से मारा

प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में रोडरेज की एक गंभीर घटना सामने आई है। ई-रिक्शे से टक्कर के बाद होटल संचालक की आधी रात सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। आरोप है कि पहले लात-घूंसे और थप्पड़ मारे गए, इसके बाद ईंट से हमला किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ई-रिक्शा सवार एक युवती की ओर से भी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। रात 2:00 बजे के करीब हुई घटना घटना 3 फरवरी की रात की है। लूकरगंज निवासी सिद्धार्थ केसरवानी स्टेशन रोड के पास दो होटलों का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब 2 बजे होटल बंद कर कार से घर लौट रहे थे। अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे ई-रिक्शे से उनकी कार का साइड मिरर टच हो गया। फोन से कारसवार साथियों को बुलाया इसके बाद ई-रिक्शे पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कार से नीचे उतार लिया। उन्होंने फोन कर मदद मांगी तो i20 कार से उनके दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उन्हें गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे गए। करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। इसके बाद एक हमलावर ने ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस को देखते ही भागे हमलावर इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस घायल होटल संचालक को थाने ले गई, जहां से सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। होटल संचालक का आरोप है कि उनके कान, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने उनकी ढाई तोले की सोने की चेन भी छीन ली और ईंट मारकर उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो हमलावर गिरफ्तार किए गए पुलिस ने होटल संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुल्दाबाद पुलिस ने तौफीक और समीर नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दूसरे पक्ष से युवती ने भी दर्ज कराया मुकदमा इस मामले में दूसरे पक्ष से सैमा नाम की युवती ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि 3 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह चकिया स्थित एक निजी अस्पताल से बीमार परिजन से मिलकर ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। इसी दौरान खुल्दाबाद के पास एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शे में बैठे लोग सड़क पर गिर गए और वह कार के नीचे फंस गई। आरोप है कि कार चालक भागने की कोशिश में उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस बोली खुल्दाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि होटल संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से एक युवती की तहरीर पर भी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/QF8XdI4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *